शुक्रवार, 21 जून 2019

श्री कृष्ण ग्वालवंशम् स्मारिका प्रकाशन

 श्री कृष्ण ग्वालवंशम स्मारिका का प्रकाशन अखिल भारतीय ग्वाल महासभा द्वारा आगामी दिनांक 28 जुलाई 2019 को होशंगाबाद मे किया जाएगा यह स्मारिका ग्वाल महासभा होशंगाबाद द्वारा युवा राष्ट्रीय कार्यकारणी की 28 जुलाई की बैठक मे विमोचित की जाऐगी यू तो ग्वाल समाज मे पत्र पत्रिका समय,समय,पर जन जागृति चेतना को जगाने के लिए प्रकाशित होती रही है इसी क्रम मे श्री कृष्ण ग्वाल वंशम स्मारिका अखिल भारतीय ग्वाल महासभा विवाह योग्य युवक युवतियो के परिचय भी प्रकाशित कर रही है जिससे कि आगामी समय मे सगाई संबधो हेतु समाज जन को इस स्मारिका पत्रिका से लाभ मिले पत्रिका मे आप भी अपने क्षेत्र समाज के विवाह योग्य युवक युवतियो के डाटा भेज कर प्रकाशित कराऐ ।

रविवार, 9 जून 2019

अखिल भारतीय ग्वाल महासभा राष्ट्रीय कार्यकारणी निर्वाचन संपन्न

स्वच्छ और स्वस्थ परंपरा का प्रतीक है अभा ग्वाल महासभा : राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल

अखिल भारतीय ग्वाल महासभा का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित, पुर्नगठित होगी राष्ट्रीय टीम

पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष  बने मोहन लाल व राष्ट्रीय संयोजक आरके हांस, राष्ट्रीय कार्यकारिणी का होगा पुर्नगठन
अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के द्वितीय राष्ट्रीय 2 जून 2019 को मथुरा अधिवेशन के दौरान 2014 मे गठित राष्ट्रीय कार्यकारणी को भंग कर आगामी वर्ष 2019-2024 के लिए पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल ग्वाल को व राष्ट्रीय संयोजक पद पर आर.के.हांस को सर्वानुमति से उपस्थित सभी ग्वाल बन्धुओं ने हाथ उठाकर अपनी स्वीकारोक्ति प्रदान की और इन दो पदों के निर्वाचित होने के बाद आगामी समय में शीघ्र ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अन्य पदो का भी पुर्नगठन किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिवेशन प्रभारी यश ग्वाल, विशाल हिन्नवार व सुन्दर ग्वाला का पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर स्वागत सत्कार व सम्मान किया गया। इस अधिवेशन में झांसी, गुना, शिवपुरी, देवास, महू, इंदौर, बैतूल, राजगढ़, व्यावरा, बीना, मुंगावली सहित अन्य देश के विभिन्न कोनों-कोनों से आए ग्वाल बन्धुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाया।

●ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय एजेंडे पर हुई विस्तृत चर्चा और किए जाऐंगें भविष्य में कार्य अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के राष्ट्रिय अधिवेशन में राष्ट्रीय जेंडे की कार्य योजना पर चर्चा हुई इसके अलावा अ.भा.ग्वाल महासभा का सम्पूर्ण देश भर में जिलाए ब्लॉक स्तर पर सक्रिय रूप से संगठन तैयार करना, शिक्षा को बढ़ावा देना, सामाजिक, समता, संस्कार को बढ़ावा देना, समाज के प्रतिभावान प्रतिभाओं को सम्मानित करना, प्रगतिशील समाज की स्थापना कर योगदान देना, ग्वाल महासभा को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, ग्वाल समाज के गरीबए निर्धन वर्ग को संबल प्रदान करना, इंदौर, दिल्ली, भोपाल आदि जैसे बड़े शहरों में ग्वाल महासभा के सामूहिक भवन की स्थापना करना, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना, व्यसन मुक्त समाज की स्थापना करना, ग्वाल महासभा का हरेक जिला, ब्लॉक व तहसील स्तर पर गठन करना, संगठित ग्वाल समाज की परिकल्पना को साकार करना व समाज को प्रगतिशील, आत्मनिर्भर बनाने जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर भविष्य में कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाएगा।
सामाजिक उन्नति और समाज में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य की जिस परिकल्पना को अखिल भारतीय ग्वाल महासभा ने अपनी सोच के अनुरूप वर्ष 2014 के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन में बनाया था आज उसका परिणाम हम सबके बीच है, ग्वाल महासभा की यह संस्था स्वच्छ और स्वस्थ परंपरा का प्रतीक है कि आज पांच वर्षों में संस्था पर किसी प्रकार का कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगा और आज यह संगठन बढ़कर 6 राज्यों तक पहुंच गया है हम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे है और हमारी सोच है समाज और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के समुचित विकास का, शिक्षा के माध्यम से प्रतिभाओं केा सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की परिकल्पनाओं को साका करने का और संगठित हो ग्वाल समाज ताकि हम समाज के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी अपनी राजनैतिक क्षमता में परिपक्वता लाऐं। उक्त उद्गार प्रकट किए अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल ग्वाल ने जो स्थानीय भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी मथुरा के गीता भवन खंबा नं.30 गोवर्धन में आयोजित अभा ग्वाल महासभा के द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक आर.के.हांस, प्रधान महासचिव सुन्दर ग्वाला, महासचिव संजीव हिन्नवार, युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष यश ग्वाल सागर, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू ग्वाल शिवपुरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभरोसे महाते होशंगाबाद, राजेन्द्र ग्वाल तालपुरा झांसी, संगठन मंत्री विशाल हिन्नवार, राष्ट्रीय सचिव धनीराम रराह, उप्र इकाई के अध्यक्ष सूरज प्रसाद, असम से आए ईश्वर लाल ग्वाल, राजस्थान से राजेन्द्र ग्वाल, महाराष्ट्र से नन्नूराम हिरणवार, दिल्ली से मधुसूदन रियार, सागर छावनी के वरिष्ठजन दुलारे उस्ताद, बुन्देलखण्ड प्रभारी तरूण मोनू ग्वाल, ललितपुर से शंकर दीवान, महिला इकाई से जावद नपं उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा रमेश रायठौर, प्रदेश महामंत्री श्रीमती रजनी शंकर सफा, संभागीय महामंत्री श्रीमती शशि प्रताप ररहा, शिवपुरी जिलाध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल अहीर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ तत्पश्चात प्रधान महासचिव सुन्दर ग्वाला ने पांच वर्षीय कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए ग्वाल बन्धुओं ने अपने संबोधनों के माध्यम से अखिल भारतीय ग्वाल महासभा द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से बताया जिसमें शिवपुरी जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल, इंदौर से भरत ग्वाल, सागर से श्याम बाबू पचौरी, गुना से प्रदेश महामंत्री गणेश ग्वाल, शाजापुर से मुकेश सतोगिया, देवास से महेश ग्वाल, बीना से मुकेश ग्वाल, मुंगावली से रवि व पवन ग्वाल, बैतूल से प्रेमनारायण ग्वाल, झांसी से जिलाध्यक्ष रामकिशन ग्वाल आदि ने अपने-अपने क्षेत्रों में ग्वाल महासभा द्वारा बताए गए उददेश्यों की पूर्ति के लिए किए गए कार्यों को बताया जिस पर राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा इन कार्यों को सराहा और आगामी पांच साल के भविष्य की कार्य योजना पर विचार किया। कार्यक्रम का सफल संचालन आर.के.हांस व सुन्दर ग्वाला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जबकि स्वागत समिति में पुरूषोत्तम ग्वाल, मोनू ग्वाल, मौनी पहलवान, राजकुमार कछवाए, राकेश सागर आदि ने महती भूमिका निभाई।




सोमवार, 3 जून 2019

अखिल भारतीय ग्वाल महासभा का द्वतीय राष्ट्रीय अधिवेशन गोवर्धन मे आनंदमय संपन्न

मथुरा गोवर्धन - अखिल भारतीय ग्वाल महासभा  का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज 02 जून 2019 को गोवर्धन (मथुरा) में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ राष्ट्रीय अधिवेशन दो सत्रों में संपन्न हुआ प्रथम सत्र में श्री कृष्ण जी की पूजन उपरांत आगंतुक अतिथियों एवं राष्ट्रीय प्रदेश पदाधिकारियों महिला पुरुष सहित विभिन्न छावनियो से आये समाज जनों का स्वागत सम्मान मंचासीन अतिथियों का स्वागत सम्मान आयोजन हेतु बनाई गई कार्यक्रम संचालन स्वागत समिति द्वारा पुष्प वर्षा कर एवं पीतांबर पहनाकर स्वागत किया गया इस अधिवेशन में महिला और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया अधिवेशन में मध्य प्रदेश, राजस्थान,उत्तरप्रदेश,दिल्ली, महाराष्ट्र, और तेलंगना प्रदेशों से आए हुए पदाधिकारी और समाज जनों ने भाग लिया अधिवेशन में अखिल भारतीय ग्वाल महासभा सन् 2014 की स्थापना के बाद से आयोजित हुए सभी आयोजन एवं राष्ट्रीय एजेन्डा की जानकारी को मंच से पड़कर बताया गया। ग्वाल महासभा के गठन उपरांत जिन छावनियो मे गठन हो चुका है उन सभी छावनियो के जिला पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष ने गठन के बाद किए गये कार्यो का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। वक्ताओ ने मंच से अखिल भारतीय,ग्वाल महासभा संगठन के लिए कुछ अपने अपने सुझाव भी दिए एवं अपने जिज्ञासा एवं प्रश्नों को भी रखा सभी प्रश्न समीक्षा उत्तर सम्मानीय मंच से राष्ट्रीय संयोजक आर.के.हांस जी द्वारा संतोष पूर्वक दिया गया । ग्वाल समाज के इतिहास एवं समाज से जुड़े प्रश्नों पर पर रोशनी दिल्ली से पधारे हुऐ इतिहासकार मधुसूदन जी होल्कर द्वारा दी गई ।
मंच संचालन राष्ट्रीय संयोजक आर.के.हांस जी एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सुंदर जी ग्वाला द्वारा किया गया । संगठन की गौरव गाथा को राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल जी ग्वाल द्वारा मंच से व्यक्त किया। महिला पदाधिकारियों  में  महिला इकाई से जावद नपं उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा रमेश रायठौर, प्रदेश महामंत्री श्रीमती रजनी शंकर सफा, संभागीय महामंत्री श्रीमती शशि प्रताप ररहा, शिवपुरी जिलाध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल अहीर आदि मौजूद रहे एवं  मंच से अपने विचार रखे । सागर म.प्र.से आई एक बालिका ने महिला भ्रूण हत्या पर बहुत ही मार्मिक कविता पाठ किया । शिवपुरी म.प्र. से आई जूली ग्वाल ने भी अपनी महिला साथियो द्वारा गोवर्धन महाराज पर सुंदर भजन की प्रस्तुति दी । हैदराबाद एवं नागपुर से पधारे वक्ताओ ने भी अपनी छावनियो मे अपने समाज के वर्चस्व को व्यक्त किया । शिवपुरी जिला ईकाई द्वारा नशामुक्ति के पोस्टर भी कार्यक्रम स्थल पर लगाऐ गये एवं शिवपुरी जिला अध्यक्ष जी एवं शुजालपुर जिला अध्यक्ष जी ने समाज को नशामुक्त बनाने की अपील की व नशामुक्ति के अपने प्रयास भी व्यक्त किए। आभार युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष यश जी ग्वाल ने व्यक्त किया । भोजन उपरांत द्वितीय सत्र में सभी सुझावों एवं राष्ट्रीय एजेंडा पर स्वीकृति दी गई एवं ।।राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।। वर्तमान कार्य कर रही सम्पूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्वतः भंग हो गयी। एवं नवीन कार्यकारणी 2019 से 2024 तक के लिए सर्वानुमति से पुनः अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्री मोहन लाल जी ग्वाल को व राष्ट्रीय संयोजक पद पर पुनः सर्वानुमति से श्री आर. के. हांस जी का मनोनयन किया गया है। आगामी समय मे शीघ्र ही पुनः राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के आगामी नये कार्यक्रम की घोषणा भी मंच से की गई जो निम्न है _ अखिल भारतीय ग्वाल महासभा युवा राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक
दिनांक_28 जुलाई 2019 रविवार होशंगाबाद मे
___________________________
अखिल भारतीय ग्वाल महासभा चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन ललितपुर उत्तर प्रदेश
12 फरवरी 2020 बुधवार
------------------
समाचार संकलन
रवि ग्वाल (म.प्र.प्रभारी)
अ.भा.ग्वाल महासभा आईटीसेल. युवा प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश (9826842867)