बुधवार, 22 मार्च 2023

अखिल भारतीय ग्वाल महासभा युवा प्रकोष्ठ ने मनाया नूतन वर्ष दी शुभकामनाएं

अखिल भारतीय ग्वाल महासभा युवा इकाई की नव गठित युवा इकाई के द्वारा नव संवत्सर नूतन वर्ष 2080 गुड़ी पड़वा को सभी जिला तहसील इकाई में तिलक लगा कर मिठाई बांटकर नूतन वर्ष एवं नवरात्रि की बधाई शुभकामनाए दी । युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यश ग्वाल जी सागर , प्रदेश अध्यक्ष महेश जी ग्वाल देवास, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव युवा प्रकोष्ठ लवकेश जी ग्वाल बीना द्वारा सभी को नववर्ष एवं नवरात्रि की शुभकामनाएं प्रेषित की । 
मुंगावली_ रवि ग्वाल 

मंगलवार, 13 सितंबर 2022

ग्वाला समाज जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह सांवलियाजी में संपन्न

ग्वाला समाज का जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह सांवलियाजी में संपन्न                                                                                      
सांवलियाजी  (मंडफिया राजस्थान) 11/09/2022 रविवार     
 अखिल भारतीय ग्वाल महासभा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा रमेश रायठौर जावद के द्वारा आयोजित सावरिया सेठ के आशीर्वाद से सावरिया सरकार की नगरी में ग्वाल समाज के जन प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 11/9/22 को संपन्न हुआ इसमें मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश,राजस्थान ,गुजरात से आए सभी जन प्रतिनिधि एवं समाज क़े वरिष्ठ जनों का साल श्रीफल माला केसरिया दुपट्टा एवं सांवरिया सेठ की मनमोहक  तस्वीर भेंट कर सभी को सम्मानित किया गया  नगर परिषद मुंगावली से नवनियुक्त अध्यक्ष नीतू नरेश ग्वाल सहित सम्मान समारोह में पधारे सभी पार्षद गण एव उनके प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया.मंच संचालन राजू ग्वाल शिवपुरी,हरगोविंद दीवान नीमच,नवरत्न ग्वाल अजमेर द्वारा किया गया अतिथियों का स्वागत पुष्प वर्षा कर ब्यवार की टीम द्वारा किया गया इसमे मुख्य रूप से  अनिल कछवाय गुलाब ग्वाला कालू ग्वाला बाबा ग्वाला उपस्थित रहे सम्मान समारोह की शुरुआत सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण की आरती के साथ कि गई उसके पश्चात ब्यवार की बेटियों द्वारा अतिथियों के लिए एक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया इस आयोजन में देश एवं प्रदेश के अनेक पदाधिकारी शामिल हुए..ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय संयोजक रामकिशोर हॉस,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहनलाल ग्वाल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्य्क्ष श्री मति पुष्पा रमेश रॉयठौर ,मध्य प्रदेश क़े प्रदेश अध्यक्ष सीताराम जी थम्मार.महिला प्रदेशाध्यक्ष रजनी हरिशंकर सफ़ा, युवा प्रदेशाध्यक्ष विशाल राज गवली राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर जी कछवाय.युवा प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र थंमार महिला प्रदेशाध्यक्ष कलावती ग्वाल उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव प्रधान महासचिव सुंदर जी ग्वाल. संजीव जी हिनवार ,मुंगावली की अध्यक्षा श्रीमती नीतू नरेश ग्वाल एवं कमल रायठौर मंचासीन थे.कार्यक्रम के संयोजक आर.के .हास साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में राजनीति नहीं होनी चाहिए.राजनीति के माध्यम से समाज सेवा होनी चाहिए..अन्य ओजपूर्ण प्रवक्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन जी ग्वाल.नरेश ग्वाल मुंगावली विनय दुबेला मंदसौर ललित चंदेल गरोठ सुंदर ग्वाल झांसी चंद्रजीत यादव जी देपालपुर नीतू ग्वाल मुंगावली श्रीमती पुष्पा रमेश रायठौर आदि प्रवक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी.कार्यक्रम की व्यवस्था.राजेश रॉयठौर,सचिन रॉयठौर,सौरभ रॉयठौर,अर्जुन कछवाय ,अनिल जी कछवाय ब्यावर.पंकज कछवाय भोपाल.  अशोक चौधरी आगर ,रवि कोकंदे मुंगावली राजकुमार जी कछवाए सागर ,नवरत्न जी सागर अजमेर. योगेश कछवाए उज्जैन सूरज कछवाए हरीश जी अहीर,द्वारा की गई..अंत में आभार कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती पुष्पा रमेश रायठौर द्वारा किया गया। 

मंगलवार, 6 जुलाई 2021

अ.भा. ग्वाल महासभा महिला प्रकोष्ठ इकाई बैतूल की बैठक संपन्न

बैतूल 06 जुलाई 2021 / अखिल भारतीय ग्वाल महासभा महिला प्रकोष्ठ इकाई बैतूल द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर कोठी बाजार में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रजनी शंकर सफा की अध्यक्षता में एवं महामंत्री श्रीमती हेमलता हिनवार, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुशीला थम्मार एवं बैतूल जिला अध्यक्ष महिला इकाई श्रीमती ममता मूलचंद यादव की उपस्थिति में दिनांक 6 जुलाई 2021 को महिला शक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 सर्वप्रथम ग्वाल समाज के आराध्य देव भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रजनी शंकर शफा द्वारा महिलाओं को ग्वाल समाज के प्रमुख पांच उद्देश्य पहला आधारभूत संगठन, ग्वाल समाज एवं गाय का संरक्षण ,शिक्षा एवं रोजगार, एकता, सभ्यता-संस्कार एवं प्रगतिशील समाज पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई एवं महिलाओं को समाज के प्रति हमेशा जागरूक रहने की सलाह दी गई। अनेक बिंदुओं पर समाज की अनेक महिलाओं द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए। अंत में महिला इकाई बैतूल द्वारा मास्क वितरण एवं वृक्षारोपण किया गया। 
महिला इकाई जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता मूलचंद यादव द्वारा सभी का कार्यक्रम में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया गया। बैठक में महिला इकाई उपाध्यक्ष श्रीमती रेणुका यादव हांस, कुसुम हिनवार, सुनीता यादव हांस, सावित्री थम्मार,हर्षलता कछवाय, निधि कछवाय, रीता पचौरी, राखी निंगोते, जया कछवाय, अन्नू कछवाय, रेखा पचमढ़ी, चंद्रकला यादव, शशि यादव, लता हांस, सीमा यादव, विमला यादव, उमा यादव, रूपा यादव, पार्वती यादव, भागवती निंगोते, शांति पचौरी, मेदो यादव, रेवती यादव, कृष्णा यादव, दुर्गा यादव, ममता हिनवार एवं समस्त समस्त नारी शक्ति उपस्थित रही 
जय ग्वाल जय गोपाल

गुरुवार, 17 जून 2021

राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक (वर्चुअल) 20 जून 2021 रविवार को google meet पर

राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक   अखिल भारतीय ग्वाल महासभा युवा प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश द्वारा ( वर्चुअल मीटिंग)

दिनांक -  20 जून 2021 (रविवार)
दोपहर -  12 बजे से 2 बजे तक
गूगल मीट पर
*आईडी* 👉 https://meet.google.com/wjd-ndqt-kmm

🙏👉 अ.भा.ग्वाल महासभा युवा प्रकोष्ठ म.प्र. द्वारा गूगल मीट पर राष्ट्रीय कार्य् कारिणी समिक्षा बैठक (वर्चुअल) का आयोजन किया जा रहा है , आप सभी से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सदस्यों को जोड़े, जिसमें कुछ मुख्य बिंदुओ पर चर्चा की जाएगी  -

★ 🚩 समाज की संस्कृति को देश के पटल पर लाने-
ग्वाल समाज के धार्मिक, सांस्कृतिक गौरव की सामाजिक विरासत एवं परंपराओं को संगठनात्मक रूप से उत्कृष्ट तरीके से प्रतिष्ठित करने हेतु ग्वाल जाग्रति पत्रिका या समाचार पत्र को मासिक त्रामासिक या वार्षिक रूप से प्रकाशित करने हेतु विचार

🚩 ग्वाल समाज संगठन मे समाज का साहित्य ओर महापुरुषों* का योगदान।          

🚩 *सामूहिक विवाह सम्मेलन एक आंदोलन (समाज के उत्थान मे सामूहिक विवाह समारोहो का योगदान)  

🚩 समाज संगठन ओर राजनीति (समाज उत्थान मे राजनितिको का योगदान क्यो जरूरी) युवाओं का समाज ओर संगठन में योगदान

🚩संगठन के द्वारा ग्वाल समाज मे जो सराहनीय कार्य हुए उन पर चर्चा

🚩समाज की जनगरणा पर चर्चा (जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी)

🚩 *व्यसन ओर नशा मुक्त समाज के निर्माण मे युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान हो पर चर्चा

🚩 ग्वाल/ग्वाला जाति प्रमाणपत्र के क्रियान्वयन मे तीव्रता लाये समाज मे  - संगठन करे पहल

🚩समाज मे कोरोना से बचाव हेतु वेक्सिन लगवाने की अपील एवं प्रोत्साहन संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जागरूकता अभियान  -

इन सभी विषयों पर हमारे संगठन के निम्न माननीय , वरिष्ठ , राष्ट्रीय एवं प्रदेश  पदाधिकारियों के द्वारा उद्बोधन होगा


1-   श्रीमति  रजनी ग्वाल होशंगाबाद म.प्र.
मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ
2- श्री दशरथ जी मसानिया शिक्षक एवं साहित्यकार आगर मालवा
3 - श्री राजेन्द्र जी ग्वाला
प्रदेश् अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ राजस्थान
4-  श्री धनीराम जी ग्वाल गुना मप्र. राष्ट्रीय सचिव
5 -  श्री कैलाश जी थम्मार इंदौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
6-  श्री रामसरकार जी ग्वाल शिवपुरी मप्र. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ
7- श्री रमेश जी ग्वाला समाजसेवी (वॉइस चेयरमेन)  जावद
8- श्री गणेश जी ग्वाल गुना मप्र. समाजसेवी (पार्षद)
9- श्री मुकेश जी ग्वाला मंदसौर संभाग अध्यक्ष उज्जैन
10-  श्री शंकर ग्वाल्जी सागर जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ
11-  श्री दुर्गा प्रसाद जी ग्वाल जिला अध्यक्ष शिवपुरी
12- श्री मोहनलाल जी ग्वाल झांसी उ.प्र.
   राष्ट्रीय अध्यक्ष 
13- श्री रामकिशोर जी ग्वाल इटारसी म.प्र.
    राष्ट्रीय संयोजक
14-  श्री यश जी ग्वाल सागर म.प्र.
     राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ
15- श्री विशाल राज जी ग्वाल प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश

सूचनार्थ -
रवि ग्वाल
प्रदेश प्रधान महासचिव
अ.भा. ग्वाल महासभा युवा प्रकोष्ठ मप्र .

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

ग्वाल महासभा महिला इकाई की जिला मीडिया प्रभारी बनी बसंती यादव

शिवपुरी 
07 फरवरी 2021
अखिल भारतीय ग्वाल महासभा महिला इकाई जिला शिवपुरी अध्यक्ष श्रीमती शशि-अनिल यादव द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिले में प्रचार प्रसार की दृष्टि से श्रीमती बसंती-हरीश यादव को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया ।
✌️मंच पर मौजूद राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला महासभा एवं महिला इकाई के सभी पदाधिकारियों ने श्रीमती बसंती हरीश-यादव जी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं शाल, राधिका पट्टी,डायरी एवं माला से उनका सम्मान किया।

बुधवार, 31 जुलाई 2019

युवाओ की शक्ति से मजबूत होता है राष्ट्र ओर समाज

*युवाओं की शक्ति से मजबूत होता है राष्ट्र और समाज : मंत्री हर्ष यादव*

*संगठन, शक्ति और बुद्धि की पहचान है अभा ग्वाल महासभा : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा*

*अभा ग्वाल महासभा का राष्ट्रीय युवा सम्मेलन समारोह संपन्न, सैनिक सम्मान, स्मारिका विमोचन, परिचय सम्मेलन, प्रतिभाऐं हुई सम्मानित*

युवाओं की शक्ति से राष्ट्र और समाज मजबूत होता है इससे इंकार नहीं किया जा सकता, ग्वाल समाज के इस आयोजन में दूर-दराज से आए ग्वाल समाज के युवाओं ने यह दिखा दिया है कि वह हरेक परिस्थिति में भी अपने आप को राष्ट्र के लिए समर्पित कर देंगें, इसमें ग्वाल महासभा द्वारा राष्ट्रीय युवा सम्मेलन के माध्यम से अनेकों कार्य एक ही मंच पर आयोजित कर समाज को नई दिशा दिखाने का का कार्य किया है इसमें सैनिक सम्मान,परिचय से ओतप्रोत स्मारिका, परिचय सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान और सामाजिक संगठन की अनूठी मिसाल इस कार्यक्रम ने बनाई है ग्वाल समाज के लिए मप्र कांग्रेस सरकार हमेशा तत्पर है और सभी ग्वाल समाज के द्वारा जो ज्ञापन दिया गया ह उसमें घुमक्कड़ जाति में शामिल करने के लिए हम माननीय मुख्यमंत्री से चर्चा कर उचित निर्णय लेंगें। उक्त उद्गार प्रकट किए मप्र शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव ने जो स्थानीय राजेश्वरी गार्डन होशंगाबाद में आयोजित अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के युवा राष्ट्रीय सम्मेलन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व होशंगाबाद विधायक सीताशरण शर्मा ने कहा कि ग्वाल समाज संगठन, शक्ति और बुद्धि की अमिट पहचान है जो समय-समय पर समाज को जोडऩे और समाज के प्रत्येक वर्ग को अग्रेषित करने का कार्य विभिन्न आयोजनों के माध्यम से करता है यही प्लेटफार्म समाज विकास में योगदान देता है ऐसे सभी ग्वाल समाज के नागरिक भविष्य में अपने समाज को और अधिक ऊचाईयों पर ले जाऐंगें इसका पूर्ण विश्वास है। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं ग्वाल समाज की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया जिस पर उचित निर्णय लेेन का आश्वासन माननीय मंत्री महोदय हर्ष यादव द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में मॉं बीजासेन उपासक देवी मुन्नीबाई का सानिध्य और आर्शीवाद भी ग्वाल बन्धुजनों को प्राप्त हुआ। का संचालन आर.के.हांस एवं आभार प्रदर्शन होशंगाबाद जिलाध्यक्ष नंदकिशोर द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज की करीब 80 छावनियों से युवाओं, माता बहिनों एवं पुरूष वर्ग ने भाग लिया। उक्त जानकारी ग्वाल महासभा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजू ग्वाल ने दी।
*देश के सूरवीरो का हुआ सम्मान*- कार्यक्रम में ग्वाल समाज की विभिन्न विभिन्न छावनीयो से पधारे भारतीय सेना के योद्घा जिन पर ग्वाल समाज ही नही संपूर्ण देश को गर्व है ऐसे वीर का अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के मंच से स्वागत एवं सम्मान किया गया।।
*मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान*- ग्वाल समाज होशंगाबाद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे होशंगाबाद सहित अन्य कई छावनीयो से 62 छात्र.छात्रा उपस्थित रहे। जिन्हें माननीय मंत्री हर्ष यादव जी ने 60 से 70 प्रतिशत तक के बच्चों को 1000-1000 रूपये एवं 70 से अधिक प्रतिशत प्राप्त करने वाले बच्चों को 2000-2000 रूपये की राशि पुरस्कार देने घोषणा की।।
*गोल घाट का नाम होगा ग्वाल घाट*- कार्यक्रम में पधारे होशंगाबाद नगर पालिका अध्यक्ष जी से अखिल भारतीय ग्वाल महासभा होशंगाबाद द्वारा होशंगाबाद सेठानी घाट के समीप स्थित गोल घाट को ग्वाल घाट नाम देने का आग्रह किया। जिसे नगर पालिका अध्यक्ष जी ने जल्द ही नगर पालिका बैठक बुला कर गोल घाट का नाम ग्वाल घाट करने का आश्वासन प्रदान किया।।
*हुआ परिचय सम्मेलन*-होशंगाबाद कार्यक्रम में पधारे युवा युवतीयो ने अपना परिचय प्रदान किया। साथ ही अन्य कई छावनीयो से पधारे युवा युवतीयो ने अपना परिचय प्रदान किया। जिससे समाज में आसानी से संबंध हो सके।।
*श्री कृष्णा ग्वालवंशम स्मारिका का हुआ विमोचन*- कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि मंत्री हर्ष यादव, विशिष्ट अतिथि एवं पदाधिकारीयो द्वारा कार्यकम में श्रीकृष्ण ग्वालवंशम् स्मारिका का विमोचन भी किया गया। इस पुस्तक में ग्वाल समाज की विभिन्न विभिन्न छावनीयो के 150 से अधिक युवक-युवतीयो का परिचय दिया गया है।
मंत्री को अखिल भारतीय ग्वाल *महासभा ने 7 सूत्रीय सौंपा ज्ञापन*- कार्यक्रम में पधारे अदरणीय मंत्री हर्ष यादव जी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नाम अखिल भारतीय ग्वाल महासभा द्वारा ग्वाल समाज हित में 7 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। जिन्हें उन्होने मुख्यमंत्री जी से भेट कर पारित कराने का आश्वासन प्रदान किया।
*बुजुर्गो का हुआ सम्मान*- कहते हैं यदि आपको ईश्वर से मिलना है तो अपने बड़ो बुजुर्गो से मिलो। ईश्वर से कुछ पाना है तो बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद प्राप्त करो।।  उसी ईश्वर को याद कर अखिल भारतीय ग्वाल महासभा होशंगाबाद द्वारा हमारे बड़े बुर्जगो का सम्मान किया गया। एवं उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्हें भी यह जानकर अत्यंत खुशी हुई की 12 छावनी तक सीमित यह ग्वाल समाज अब 80 छावनीयो मे आपस से संपर्क मे आ चुकी हैं। एवं उन्होने आशीर्वाद भी प्रदान किया की यह ग्वाल महासभा जल्द ही संपूर्ण भारतवर्ष की छावनीयो को संगठित करने मे सफलता प्राप्त करे।


शुक्रवार, 21 जून 2019

श्री कृष्ण ग्वालवंशम् स्मारिका प्रकाशन

 श्री कृष्ण ग्वालवंशम स्मारिका का प्रकाशन अखिल भारतीय ग्वाल महासभा द्वारा आगामी दिनांक 28 जुलाई 2019 को होशंगाबाद मे किया जाएगा यह स्मारिका ग्वाल महासभा होशंगाबाद द्वारा युवा राष्ट्रीय कार्यकारणी की 28 जुलाई की बैठक मे विमोचित की जाऐगी यू तो ग्वाल समाज मे पत्र पत्रिका समय,समय,पर जन जागृति चेतना को जगाने के लिए प्रकाशित होती रही है इसी क्रम मे श्री कृष्ण ग्वाल वंशम स्मारिका अखिल भारतीय ग्वाल महासभा विवाह योग्य युवक युवतियो के परिचय भी प्रकाशित कर रही है जिससे कि आगामी समय मे सगाई संबधो हेतु समाज जन को इस स्मारिका पत्रिका से लाभ मिले पत्रिका मे आप भी अपने क्षेत्र समाज के विवाह योग्य युवक युवतियो के डाटा भेज कर प्रकाशित कराऐ ।